दरभंगा, मार्च 11 -- दरभंगा, एक प्रतिनिधि। जिले के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से आरंभ हो रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से, नवमी की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से, जबकि प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से आरंभ होगी।डीईओ बीएन ठाकुर ने बताया कि 11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 से 24 मार्च तक आयोजित होगी, जबकि नवमी की वार्षिक परीक्षा 18 से 23 मार्च तक चलेगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवमी एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं व प्रश्न पत्र वितरण शिक्षा भवन में होगा। डीईओ कार्यालय के प्रधान लिपिक परवेज अहमद ने बताया कि शिक्षा भवन पर सभी उच्च विद्यालयों एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रतिनिधि को उत्तर पुस्तिका एवं प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.