गोपालगंज, मार्च 19 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद गुरुवार से मूल्यांकन जांच कार्य शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय शेख परसा, माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझा, उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा सहित सभी संकुल संसाधन केन्द्रों पर शिक्षकों को मूल्यांकन जांच के लिए प्रतिनियुक्ति की गई है। पहले दिन से ही शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में जुट गए हैं। संकुल संसाधन केन्द्रों में निर्धारित व्यवस्था के तहत कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। शिक्षकों ने बताया कि मूल्यांकन कार्य निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। वहीं, संकुल संचालक रंजीता आनंद एवं संकुल समन्वयक महमद यूनूस द्वारा मूल्यांकन कार्य की निगरानी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.