प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 30 को
बेगुसराय, मई 28 -- भगवानपुर,निज संवाददाता। बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश पर आगामी 30 मई को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस बार संगोष्ठी का विषय "मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण" निर्धारित किया गया है। इसे लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि मई माह की संगोष्ठी बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक विकास तथा सकारात्मक वातावरण निर्माण पर केंद्रित होगी। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित कर बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और मानसिक स्थिति पर चर्चा की जाए।संगोष्ठी यह भी पढ़ें- प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.