बेगुसराय, फरवरी 26 -- भगवानपुर,निज संवाददाता। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में 28 फरवरी को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। जारी पत्र के अनुसार प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2025-26 की वार्षिक परीक्षा से पूर्व आयोजित होने वाली यह अंतिम संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी अभिभावकों को देना तथा परीक्षा की तैयारी को लेकर संयुक्त रणनीति पर चर्चा करना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान बच्चों पर किसी प्रकार का अनावश्यक दबाव न पड़े, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। पत्र मे...