आरा, अप्रैल 5 -- बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में सभी नामांकित बच्चों को वर्ग एक से आठ के बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं। बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम की ओर से प्रखंड संसाधन केंद्र बिहिया को पुस्तकें प्राप्त हुई थीं, जिसे सत्र 26- 27 के प्रथम सप्ताह में ही पुस्तक के साथ-साथ डायरी भी बच्चों को उपलब्ध करा दी गई। डायरी में बच्चों को गृह कार्य का उल्लेख होगा। इससे यह पता होगा कि कौन सा शिक्षक क्या पढ़ाये और क्या गृहकार्य दिए। साथ ही अभिभावक शिक्षक के साथ-साथ विद्यालय का भी मूल्यांकन करेंगे। प्रखंड के किसी भी विद्यालय मे नामांकित बच्चा पुस्तक से वंचित नहीं रहेंगे। अभिभावकों से अपील भी है कि आपके बच्चे अगर पुस्तक से वंचित हैं तो आप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क कर नि:शुल्क पुस्तक प...