जमुई, मई 10 -- झाझा, नगर संवाददाता प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 09-10 के 230 शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 11 मई 2026 से डायट मुंगेर में तो 260 शिक्षकों का डाइट जमुई में प्रशिक्षण होगा।राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना द्वारा ई-शिक्षाकोष पर दिये गये नोटिफिकेशन के आलोक में प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 09-10 के शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिनांक 11 मई 2026 से 15 मई 2026 तक मुंगेर के पूरब सराय स्थित डाइट केंद्र में निर्धारित है। प्रशिक्षण में जिले से कुल 230 शिक्षकों को भाग लिया जाना है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष के माध्यम से टैग किया गया है। सतत व्यावसायिक योजना के तहत जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 05 द...