प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
जमुई, जुलाई 10 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति हेतु आगामी 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज समाहरणालय संवाद कक्ष में एक उच्च स्तरीय संयुक्त ब्रीफिंग सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता द्वारा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी प्रतिनियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और सभी दस परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 12 जुलाई को होगी परीक्षा, 4992 अभ्यर्थी हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.