बरेली, फरवरी 27 -- फरीदपुर। फरीदपुर स्थित पांच्यजन्य प्लाईवुड फैक्ट्री पर आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई के बाद व्यापारिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री मालिक रवि नेमानी ने 10 फरवरी को राजस्थान के एक बड़े शहर में अपने बेटे की भव्य शादी समारोह का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि एक प्रतिष्ठित होटल में कई कमरे बुक कर चार दिन तक चले समारोह में करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इसी के बाद आयकर विभाग ने वित्तीय लेनदेन पर निगरानी शुरू की थी। सूत्रों का दावा है कि विभागीय टीम पिछले कई दिनों से गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। गुरुवार को एक साथ 10 टीमों ने रवि नोमानी और उनसे जुड़े लोगों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा और नवादावन गांव क्षेत्र में कई प्लाईवुड फैक्ट्रियां स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.