बस्ती, फरवरी 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रायोगिक परीक्षा में अंक देने के लिए रुपये के लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने परीक्षा रद्द कर दी है। प्रायोगिक परीक्षा देवरिया के यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज नरेशजीपुरम घांटी में भौतिक विज्ञान की हुई थी। परीक्षक के तौर पर बस्ती के शिक्षक की तैनाती थी। सचिव ने यूपी बोर्ड ने क्षेत्रीय सचिव को प्रकरण की जांच करने, परीक्षक, परीक्षा वाले विद्यालय के प्रधानाचार्य और लिपिक पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। सचिव यूपी बोर्ड ने क्षेत्रीय सचिव गोरखपुर को लिखे पत्र में कहा है कि वर्ष 2026 इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा के द्वितीय चरण में देवरिया के प्रयोगात्मक परीक्षा केन्द्र यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज नरेशजीपुरम घां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.