मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- बोर्ड परीक्षाओं में किसी कारणवश प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा से वंचित रह गए छात्रों के लिए विशेष अवसर प्रदान किया गया है। अब ऐसे छात्र 9 अप्रैल और 10 अप्रैल को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षाएं दे सकेंगे। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि कोई भी छात्र प्रायोगिक परीक्षा से वंचित न रह जाए। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, कृषि, संगीत, कंप्यूटर, भूगोल आदि की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। इन परीक्षाओं का आयोजन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार मुरादाबाद में किया जाएगा। वहीं भूगोल परीक्षा का आयोजन अंबिका प्रसाद इंटर कालेज में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...