प्रायोगिक परीक्षाएं 21 से होंगी शुरू
भदोही, जून 19 -- ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग की दो दिवसीय प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जून से शुरू होंगी। दो दिन चलने वाले प्रायोगिक परीक्षा में विभागीय विद्यार्थी निर्धारित समय पर विभाग में पहुंचेंगे। रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु यादव ने बताया कि 21 जून को सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू होगी। इसमें एमएससी चतुर्थ समेस्टर विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। वहीं, बीएससी छठें समेस्टर के विद्यार्थी सुबह नौ बजे विभाग में पहुंचकर प्रायोगिक परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। समस्त विद्यार्थी निर्धारित समय पर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 22 तक पंचम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.