प्रापर्टी डीलर संदीप का शव पहुंचते ही परिजनों में दिखा गम और गुस्सा
जौनपुर, मई 28 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। टेकारी गांव निवासी प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह की बुधवार को लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे शव पैतृक गांव लाया गया। लाश देखते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। महिलाओं और बच्चों के करुण क्रंदन से ग्रामीणों की भी पलकें गीली हो गईं। घटना से लोगों में काफी गुस्सा दिखा। परिवार के लोगों ने इस जघन्य हत्या में शामिल बदमाशों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। शाम छह बजे रामघाट पर शव की अंत्येष्टि की गई। परिजनों ने बताया कि संदीप सिंह लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र स्थित वृंदावन कॉलोनी के पास किराये का कमरा लेकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। यह भी पढ़ें- जमीन पर गिरने के बाद सिर में मारी गोली, लखनऊ प्रापर्टी डीलर हत्याकांड का VIDEO आया सामने बुधवार की दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.