प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अटाला स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी डीलर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। खुल्दाबाद पुलिस ने करेली, एयरपोर्ट, पूरामुफ्ती सहित पड़ोसी जिलों के भी संभावित ठिकानों में दबिश दी। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। अभी तक इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि चार नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपी फरार हैं। इसी मामले में चौकी प्रभारी को भी निलंबित किया जा चुका है।अटाला में 17 मार्च की रात रूदापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुजम्मिल पर हमला हुआ था। खुल्दाबाद पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने पूरामुफ्ती के असरौली निवासी शाह सऊद और हटवा निवासी फैज अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.