लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ। सर्वोदय नगर में प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग की वारदात में शामिल छठे आरोपी को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो वारदात के बाद से फरार था। इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि शनिवार को सर्विलांस की मदद से मड़ियांव भरतनगर निवासी अनुराग शर्मा को उसके घर से पकड़ा गया। आरोपित ने 25 मई की शाम प्रापर्टी डीलर मुर्सलीन पर फायरिंग की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुख्य आरोपी अरशल गाजी, अनिकेत, फैज रिजवी को घटना के चंद घंटों बाद ही पकड़ा गया था। वहीं, फरमान अली को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा था। 31 मई को विकासनगर निवासी समृद्ध सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.