प्रापर्टी डीलर ने फंदे से लटक दी जान
कानपुर, अगस्त 10 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में प्रापर्टी डीलर ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। एकलौते बेटे की मौत की सूचना पर मां को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन के अनुसार कुछ महीनों बाद उसकी शादी होनी थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। परमियापुरवा निवासी 33 वर्षीय प्रशांत गौतम प्रापर्टी डीलर थे। परिवार में मां पुष्पा, दादी ननकी देवी, दो बहन नीलम व नीतू हैं। पिता हरिशंकर की मौत के कारण वह ही घर संभालता था। परिजन ने बताया कि प्रशांत का रिश्ता तय हो चुका था। आगामी 10 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी। यह भी पढ़ें- सगाई के एक माह बाद युवती ने फांसी लगाई परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। रविवार रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। देर रात मां किसी काम से उठी तो बेटे का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.