लखनऊ, मार्च 20 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। बिजनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर को निशाना बनाया। जीने के रास्ते घर में घुसे चोर संदूक तोड़कर नकद और करीब पांच लाख के जेवर पार कर ले गए।बिजनौर के गढ़ी मोहल्ला निवासी प्रॉपर्टी डीलर श्रीराम के मुताबिक गुरुवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस बीच जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे के अंदर रखे संदूकों व अटैची का ताला तोड़कर चोरी कर ली और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह श्रीराम की पत्नी सिया दुलारी सोकर उठीं तो कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। बाद में शिया दुलारी ने अपने पति श्रीराम को इसके बारे में बताया। श्रीराम ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो संदूकों व अटैची के ताले टूटे होने के साथ उसके अंदर रखे करीब 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.