बलिया, दिसम्बर 31 -- रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा से सटे पड़वार मार्ग पर मंगलवार की दोपहर प्रापर्टी डिलर से कथित रुप से चार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिया। आरोप है कि विरोध करने पर अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है। मूल रुप से मनियर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी 45 वर्षीय अनिमेष सिंह ने कस्बा में जमीन की प्लाटिंग किया है। कारोबार में उनके साथ कई लोग पार्टनर हैं तथा कई लोगों से लेनदेन का मामला भी चल रहा है। अनिमेष के अनुसार मंगलवार को नपं में स्थित एक बैंक से दो लाख रुपये निकालने के बाद बाइक से सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती निवासी सूरज तिवारी और आयुष तिवारी के साथ लौट रहा था। इस दौरान पड़वार मार्ग पर सीएचसी मोड़ के पास पहले से घात लगाये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.