उन्नाव, मई 8 -- उन्नाव, संवाददाता। विकास प्राधिकरण की सम्पत्ति खरीदने वालों 90 भवन मालिकों को किश्तें न जमा करने पर डिफाल्टर की कतार में खड़ा किया गया है। अब यूएसडीए उन्हें ओटीएस के जरिए किश्तों के विलंब पर लगने वाले ब्जाज पर शत प्रतिशत छूट दे रहा है। अगर इसके बाद भी किश्तों की अदायगी न की गई तो प्राधिकरण वसूली की कार्रवाई करके अपनी सम्पत्ति का शुल्क जमा कराएगा।शहर के प्रदर्शनी नगर और निराला नगर में उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने प्लाट और कालोनियों की बिक्री है। इन सम्पत्तियों को किश्तों पर तमाम भवन मालिकों की ओर से खरीदने का काम किया था। मगर काफी लंबे समय से इनके द्वारा किश्तों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। भवन मालिक को किश्तों का भुगतान यूएसडीए के मानकों पर तय ब्याज के आधार पर अदा करना होता है। जबकि अगर कुछ दिन विलंब होता है तो अलग...