शामली, दिसम्बर 8 -- शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रान्तीय वाणिज्य मेला मॉडल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। विजयी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने बताया कि प्रान्तीय वाणिज्य मेला प्रतियोगिता दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नेहरू नगर, गाजियाबाद में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में मेरठ प्रान्त के 39 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 109 मॉडलों का प्रदर्शन हुआ। यह प्रतियोगिता मॉडल प्रदर्शन, एकाउन्टेंसी, अर्थशास्त्र तथा व्यवसाय अध्ययन विषयों पर आधारित रही। प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र वंश ने वाणिज्य प्रवक्ता सुखदेव कुमार एवं सचिन कुमार के कुशल निर्देशन में अर्थशास्त्र मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.