छपरा, अगस्त 23 -- छपरा, एक संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ ने 25 अगस्त को सामूहिक अवकाश देने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष डॉ. हरिमोहन कुमार ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र भेजकर इस संबंध में संबंधित महाविद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ की ओर से आगामी 25 अगस्त को पटना में अतिथि सहायक प्राध्यापकों की सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर 'सेवा नियमितीकरण अधिकार मार्च' आयोजित किया जा रहा है। इसमें जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापकों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- अतिथि प्राध्यापक 25 को पटना में करेंगे संघर्ष की शुरुआत संघ ने कुलसचिव से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी अतिथि ...