बागेश्वर, मार्च 31 -- बीडी पांडेय कैंपस में एक प्राध्यापक के साथ अभद्रता करने पर अभाविप ने कड़ी आपत्ति जताई है। केंपस निदेशक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को सौंपे ज्ञापन में उनका कहना है कि कुछ छात्रों द्वारा राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक के साथ इरादतन अभद्रता की। ऐसे छात्र कैंपस का माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। ऐसे छात्रों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएं। इस मौके पर उमेश शाही, मेघा भाकुनी, अंकित, ईशा तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.