प्राध्यापक के निधन पर दी गयी श्रद्धांजलि
बेगुसराय, अप्रैल 17 -- नावकोठी। पहसारा निवासी 95 वर्षीय प्रो.अवध किशोर सिंह का निधन शुक्रवार को हो गया। वे भागलपुर विश्वविद्यालय अन्तर्गत खगड़िया जिला के केएमडी कॉलेज परबत्ता से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे तथा स्थानीय ढूना सिंह इंटर कॉलेज के भी संस्थापक सदस्य व शासी निकाय के अध्यक्ष थे। सेवानिवृत्ति के पश्चात सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखते थे। जिला जलेवार सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके अवध किशोर सिंह शिक्षा के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। इनके निधन से पहसारा में शोक की लहर दौड़ गयी। पूर्व मुखिया रवीन्द्र सिंह, अनुभव कुमार सिंह, घनश्याम कुमार, रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल सिंह, श्याम नारायण सिंह, मुन्ना सिंह, पूर्व प्राचार्य विनोद कुमार सिंह,प्रो वाल्मीकि सिंह, रणवीर कुमार, शिवम वत्स,दीपक कुमार, त्रिपुरारी सिंह आदि ने उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.