प्राध्यापकों को सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान को मंजूरी
रुद्रपुर, मई 21 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों को सातवें वेतनमान के तहत लंबित 50 प्रतिशत एरियर भुगतान को मंजूरी मिल गई है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली की ओर से 20 मई को जारी आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय को कुल 22.74 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही उत्तराखंड शासन के 18 मई के कार्यालय ज्ञापन के तहत सातवें वेतनमान के अंतर्गत शेष 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने विश्वविद्यालय कर्मियों को महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- यूपी के लाखों राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए गुड न्यूज, 2 प्रतिशत DA बढ़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.