विकासनगर, दिसम्बर 21 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के चार प्राध्यापकों ने वाधवानी फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल तकनीकों और छात्रों के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। महाविद्यालय के डॉ. विनोद रावत, डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. राजेश कुमार और नेहा कुकरेती ने इस प्रशिक्षण में उत्तीर्ण रहे। फैसिलिटेटर शिखा ने नेशनल फिनिशिंग स्कूल के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग, ऑनलाइन शिक्षण उपकरणों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के कौशल विकास पर प्रकाश डाला। बताया कि कैसे डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए शिक्षा को प्रभावी और रोचक बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.