सीतामढ़ी, मार्च 19 -- प्राध्यापकों के नियुक्ति ड्राफ्ट में सुधार को लेकर उठी मांग सीतामढ़ी। बिहार के कॉलेजों व उच्च शिक्षा संस्थानों में प्राध्यापकों (शिक्षकों) की नियुक्ति को लेकर तैयार किए गए नए ड्राफ्ट पर अब सवाल उठने लगा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस ड्राफ्ट में कई गंभीर विसंगतियों का आरोप लगाते हुए बुधवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति के नाम एक ज्ञापन डीएम रिची पांडेय को उनके कार्यालय कक्ष में सौंपा।परिषद का कहना है कि राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से यह ड्राफ्ट तैयार किया गया है, लेकिन इसमें कई ऐसे प्रावधान हैं जो न केवल शिक्षकों के हितों के खिलाफ हैं बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकते हैं।ज्ञापन में परिषद ने बताया कि बिहार के विश्वविद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है, जिसके...