भागलपुर, दिसम्बर 15 -- भागलपुर। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने बिहार सहकारिता अधिनियम, 1935 के अधीन निबंधित श्रीरामपुर प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड, नाथनगर के निर्वाचन के लिए मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर पत्र लिखा है। संयुक्त सचिव ने जिला सहकारिता पदाधिकारी, भागलपुर को कहा है कि स्वच्छ मतदाता सूची के निर्माण में निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। ज्ञातव्य हो कि निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा की गई किसी पृच्छा का सम्यक एवं त्वरित उत्तर देने के लिए वे कर्तव्यबद्ध हैं। साथ ही निर्देश दिया गया है कि कट ऑफ तिथि के आधार पर समिति से निर्धारित तिथि को प्रपत्र-एम 1 में सदस्यता सूची प्राप्त करने की व्यवस्था अपने स्तर से भी सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.