प्राधिकार नियंत्रक की नियुक्ति को लेकर छात्रों का विरोध
बांदा, अक्टूबर 5 -- बांदा। पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर प्राधिकार नियंत्रक की नियुक्ति को लेकर नाराजगी जताई। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इसे रोके जाने की मांग की। आरोप लगाया कि पूर्व प्राचार्य को यह दायित्व दिया जा रहा है, जबकि उन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप हैं। छात्र संघ संघर्ष समिति के अमित यादव की अगुवाई में छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि पूर्व प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ला शासन स्तर पर पैरवी कर खुद को प्राधिकार नियंत्रक बनवाना चाहते हैं। कहा कि ओ-लेवल कंप्यूटर कोर्स के नाम पर प्रति छात्र 1440 रुपये की अवैध वसूली की गई,जबकि अभी तक न क्लास चली न सर्टिफिकेट दिया गया। प्राचार्य आवास और कॉलेज की जमीन को नियमों के खिलाफ लीज पर दे दिया गया। रिटायरमेंट के वर्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.