बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में पुरुष और महिला कैदियों से अलग अलग बात कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। सचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कैदियों को परिजनों से मिलने में कठिनाई का सामना करने की बात सामने आयी है। इस समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही विधिक केंद्र खोला जाएगा। कारा अधीक्षक ने बताया कि शेखपुरा जेल की क्षमता 396 कैदियों की है। फिलहाल यहां 289 कैदी हैं। निरीक्षण के दौरान सचिव ने वकीलविहीन कैदियों को वकील उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.