जहानाबाद, अप्रैल 23 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा का सघन निरीक्षण जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद के नवपदस्थापित सचिव बृजेश कुमार द्वारा गुरुवार को मंडल कारा जहानाबाद का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने मंडल कारा के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर वहां निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद स्थापित किया तथा उनकी व्यक्तिगत, कानूनी एवं दैनिक जीवन से संबंधित समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने बंदियों से एक-एक कर यह जानकारी प्राप्त की कि उन्हें न्यायालयीन कार्यवाही के लिए अधिवक्ता उपलब्ध हैं या नहीं तथा उपलब्ध अधिवक्ताओं द्वारा उनके मामलों की नियमित पैरवी की जा रही है अथवा नहीं। सचिव ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक बंदी को विधि द्वारा प्रदत्त न्यायिक सहायता प्राप्त करने का अधि...