मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सी.डी.) सत्येन्द्र चौधरी का आगमन हुआ। प्राचार्या डा. पूनम शर्मा ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। सचिव महोदय ने महाविद्यालय में संचालित विधिक सेवा केंद्र और मूट कोर्ट का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण विधिक शिविरों, कार्यशालाओं और विद्यार्थियों के लोक अदालत भ्रमण से संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा की और कार्यों को उत्कृष्ट पाया। इस अवसर पर उन्होंने विधि छात्रों और डीएलएसए स्वयंसेवकों को न्यायालय वाद प्रक्रिया की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि छात्र विधिक सहायता के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रवक्ता सोनिया गौड़ ने क्लिनिक की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.