हरदोई, जनवरी 28 -- हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नए सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काव्या सिंह ने बुधवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की। पूर्व सचिव अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए जाने के बाद उनके स्थान पर काव्या सिंह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने चीफ डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी, महामंत्री पंकज सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। बैठक में सचिव काव्या सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को अधिवक्ता संघ सभागार में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न कानूनी पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हाई...