मैनपुरी, नवम्बर 12 -- क्षेत्र के गढ़िया भदोल के चौधरी जलेब सिंह इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक शिविर का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्क्षता एडीजे कमल सिंह ने की। शिविर में एडीजे ने छात्र-छात्राओं से कहा कि महिलाओं की शिकायत के समाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क विधिक सेवाएं प्रदान की जाती है। महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन होने पर प्रार्थना पत्र जिला कार्यालय विधिक सेवा प्राधिकरण में दिया जा सकता है। उन्होंने एसिड हमला, बलात्कार, अपहरण, दहेज उत्पीड़न आदि से संबंधित जानकारी दी। वहीं तहसीलदार संतोष राजोरिया ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा का अहसास कराना है। बच्चों के यौन उत्पीड़न से संबंधित पोस्को एक्ट में पीड़ित का नाम गुप्त रखा जाता है। उन्होंने कहा कि विवाह के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.