अल्मोड़ा, मार्च 9 -- शहर के धारानौला-करबला मार्ग पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे निजात के लिए प्राधिकरण अधिकारियों ने पार्षदों के साथ निरीक्षण कर संभावनाएं तलाशीं। कुछ स्थानों को चिह्नित भी किया, जिनमें पार्किंग का निर्माण किया जा सके। सोमवार को हुए निरीक्षण के दौरान पार्षदों ने बताया कि धारानौला रोड पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका मुख्य कारण इस क्षेत्र में व्यवस्थित पार्किंग नहीं होना है। समस्या के समाधान के लिए इससे पहले ज्ञापन भी भेजे गए थे। उस दौरान निरीक्षण में कुछ स्थान चिह्नित किए गए थे, लेकिन कई जगह निरीक्षण नहीं हो पाया था। निरीक्षण के बाद पार्षदों ने उम्मीद जताई की जल्द ही प्रशासन चिह्नित स्थानों पर पार्किंग की संभावनाओं को तलाशते हुए उचित कार्रवाई करेगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ यहां से तराई, पिथौरागढ़,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.