मैनपुरी, जनवरी 17 -- मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को शहर के वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वृद्धजन धूप लेते हुए मिले। कमेटी अध्यक्ष चेतना चौहान, कुलदीप सिंह, प्राधिकरण सचिव कमल सिंह उनके पास पहुंचे और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। वृद्धजनों ने बताया कि उन्हें सुबह नाश्ते में चाय व बिस्कुट और खाना में लाल मसूर, आलू की सब्जी, रोटी व सलाद दिया गया। जिसके बाद उन्होंने रसोई व सयन कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। आश्रम संचालिका कमलेश कुमारी ने बताया कि आश्रम में 73 महिलाएं व 48 पुरुष आश्रित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.