प्राधिकरण छाता में लॉन्च करने जा रहा सबसे बड़ी आवासीय योजना
मथुरा, अगस्त 6 -- मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण छाता में बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना लॉन्च करने जा रहा है। 18 साल बाद यह प्राधिकरण की सबसे बड़ी आवासीय योजना होगी। योजना के लिए 102 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है, बाकी भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप सितंबर 2024 में 117 हेक्टेयर क्षेत्रफल की छाता आवासीय योजना को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। करीब 15 माह के दौरान दिसंबर 2025 तक 60 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया। वर्तमान में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई और बीते 7 माह में अब 102 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। इस योजना की शेष भूमि का अधिग्रहण शीघ्र पूरा होने की संभावना है। भूमि अधिग्रहण की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.