नोएडा, मार्च 30 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। इस 17 अप्रैल नोएडा को बसे हुए 50 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर सेक्टर-96 में बन रहे प्राधिकरण के नए दफ्तर समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराने की तैयारी है। स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री के आने की संभावना है।प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अभी सेक्टर-6 में मुख्य प्रशासनिक कार्यालय चल रहा है। इसके अलावा सेक्टर-5, 19, 20, 39, 94 आदि जगह भी प्राधिकरण के दफ्तर हैं। अब सेक्टर-96 में प्राधिकरण का नया दफ्तर बन रहा है। यहां पर सभी दफ्तर एक साथ होंगे। इसका काम अंतिम चरण में है। इस साल 17 अप्रैल को नोएडा को बसे हुए 50 साल पूरे हो जाएंगे। इसको यादगार बनाने के लिए प्राधिकरण के नए दफ्तर के अलावा कुछ अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराने की तैयारी है। प्राधिकरण के नए दफ्तर के अलावा ...