बदायूं, मार्च 18 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (पूर्णकालिक) कोमल श्रीवास्तव ने नवजीवन वृद्धा आश्रम कछला का निरीक्षण किया एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में वृद्धों को उपलब्ध करायी जाने वाली विधिक सहायता के बारे में संचालनकर्ता से पूछताछ की गयी एवं विधिक सहायता के लिए जागरूक भी किया गया। साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिये। मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग कराये जाने एवं पेयजल की उचित व्यवस्था को निर्देशित किया। प्रदीप कुमार सचिव एवं प्रबंधक, प्रदीप गुप्ता, नमिता माथुर,जगदीश, राजा बाबू मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.