बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। चंदपुर बिचपुरी डोहरिया के लोगों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में अपना ज्ञापन दिया। लोगों ने कहा कि हम लोगों ने करीब 25 वर्ष पूर्व गाँव के ही सुखलाल आदि से जमीन खरीदकर अपने मकान बनवाए थे। लेकिन 4 अप्रैल 2025 को बरेली विकास प्राधिकरण ने उनके नाम पर धारा 26, उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर दिय्या। हम लोगों ने 21 अप्रैल 2025 को लिखित रूप से विकास प्राधिकरण को जवाब भेजा और नोटिस निरस्त करने की मांग की। इसके बावजूद अब तक नोटिस निरस्त नहीं किया गया है। हम लोगों पर लगातार मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। धमकी दी जा रही है कि मकान खाली नहीं किया गया तो बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.