नोएडा, जुलाई 13 -- नोएडा। प्राधिकरण में कार्यरत दो ओएसडी का तबादला जिले से बाहर कर दिया गया। इनकी जगह दो नई महिला ओएसडी की नियुक्ति शासन स्तर से की गई। ओएसडी अरविंद कुमार सिंह को मैनपुरी का एसडीएम बनाया गया। वह भूलेख समेत अन्य विभाग के कामकाज देख रहे थे। ओएसडी देवेंद्र प्रताप को गाजीपुर का एसडीएम बनाया गया। उनके पास हाउसिंग विभाग के कामकाज का प्रभार था। गाजीपुर की एसडीएम हर्षिता तिवारी व अलीगढ़ की एसडीएम महिमा को प्राधिकरण में ओएसडी नियुक्त किया गया है। यह दोनों वर्ष 2021 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि आने वाली नई ओएसडी को भूलेख विभाग में कामकाज की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- गाजीपुर से तीन उपजिलाधिकारी का हुआ तबादला यह भी पढ़ें- यूपी में 2 दिनों में एसडीएम स्तर के 363 पीसीएस अफसरों के क्यों कि...