नोएडा, अप्रैल 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अमरपुर गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ग्रामीण जमीन पर फिर से झुग्गी झोपड़ी बनाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक सतीश चंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि अमरपुर गांव की जमीन प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है। इस गांव के खसरा संख्या-177 पर पूर्व में ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा था। प्राधिकरण की टीम ने नौ फरवरी को जमीन को कब्जा मुक्त किया था। इसके बाद फिर से गांव के सुखबीर, रामकेश, हरकेश, अशोक, संजीव और नागेंद्र कब्जा करने की कोशिश में जुटे हैं। जमीन पर झुग्गी झोपड़ी बनाकर कब्जा किया जा रहा है। सहायक प्रबंधक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.