नोएडा, दिसम्बर 27 -- रबूपुरा, संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट विस्तार के लिए प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने पर गांव अहमदपुर चोरौली के एक ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि एयरपोर्ट के द्वितीय चरण के विस्तारीकरण में अधिग्रहण का अवैध लाभ लेने के लिए ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। यमुना प्राधिकरण के लेखपाल और नायब तहसीलदार ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के नायब तहसीलदार संजय तोमर ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। नायब तहसीलदार ने बताया कि एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अधिसूचना जारी होने की तिथि के बाद अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने तक प्राधिकरण की पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.