नोएडा, जुलाई 6 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। जिले के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण को नगर निगम में बदलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सामाजिक संस्था कृष्ण कुमार नवमान मंच के पदाधिकारी बीते शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले। इस दौरान नगर निगम बनाने की मांग की। मंच के अध्यक्ष नंद प्रकाश नवमान ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि लोकतंत्र और संविधान की भावना के अनुरूप गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थानीय निकायों का गठन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश दिए जाएं। जिले में कार्यरत तीनों विकास प्राधिकरणों को तीन नगर निगम में परिवर्तित करने की मांग भी रखी गई। यह भी पढ़ें- अगले 20 वर्ष तक सोसाइटी निर्माण पर रोक की मांग उपाध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल को अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार को सर्वाधिक राजस्व देने वाले...