प्रादेशिक सीनियर एथलेटिक्स के लिए खिलाड़ियों का चयन
मथुरा, मई 20 -- मथुरा। 29वीं राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए केआर कॉलेज में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का चयन किया। एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिला सचिव जय सिंह ने बताया कि इसमें यश चौधरी व पायल चौधरी का 100 मीटर दौड़, योगेंद्र सिंह व श्याम चौधरी का डिस्कस थ्रो, गोपाल का लॉन्ग जंप, पूजा चौधरी का 200 मीटर दौड़, सुनील कुमार व विकास का 1000 मीटर दौड़, शिखा चौधरी का लॉन्ग जंप, माधुरी सिंह का शॉटपुट, रानी कुमारी का 3000 मीटर दौड़, रजत कुमार का हाई जंप एवं रामरतन का 5000 मीटर दौड़ में चयन हुआ। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 1 व 2 जून को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29वीं राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.