सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- डुमरा में घर से लापता छात्र का मिला शव, हत्या की आशंका सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा विष्णुपुर गांव में मंगलवार दोपहर घर से लापता नौ वर्षीय छात्र का पानी से भरे गढ्ढे में शव मिला है। मृतक छात्र की पहचान कुम्हरा विष्णुपुर गांव निवासी काली चरण मंडल के नौ वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में गयी है। वह सोमवार की शाम करीब पांच से घर से लापता था। शव मिलने के बाद परिजन भू-विवाद में ग्रामीण पर हत्या कर शव को पानी से भरे गढ्ढे में फेंक देने का आरोप लगा रहे है। घटना की सूचना पर डुमरा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं शव को गढ्ढे से निकलवाकर उसका पंचनामा तैयार किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर जांच कराया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा...