बरेली, फरवरी 13 -- बरेली। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में पांचवीं उत्तर प्रदेश थ्रो और जंप चैंपियनशिप 18-19 फरवरी को प्रयागराज में होगी। इसमें पुरुष व महिला वर्ग अंडर-18 व 20 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला एथलेटिक संघ के सचिव गजेंद्र तोमर ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी सोमवार 16 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह नौ बजे आकर ट्रायल दे सकते हैं। एंटी की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, शॉर्टपुट, हैमर थ्रो के अलावा हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए प्रतिभागी ट्रायल दे सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.