गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। फार्मासिस्टों के चलते अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा बांटने की जिम्मेदारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सौंपने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो फार्मेसी का कोर्स करने वाले कर्मचारियों को ही दवा वितरण का जिम्मा सौंपा जाएगा। शहरी क्षेत्र में 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से 17 केंद्र ऐसे हैं जहां फार्मासिस्ट तैनात नहीं है। महज 36 केंद्रों पर ही फार्मासिस्ट तैनात हैं। पीएचसी पर स्टाफ की कमी को देखते हुए नोडल अधिकारी ने योजना तैयार की है। नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक पीएचसी पर बहुत से कर्मचारी ऐसे है, जिन्होंने फार्मेसी में डिप्लोमा कर चुके हैं। सभी केंद्रों से ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है। इनकी सूची बनने के बाद उन्हें फार्मासिस्ट के खाली पदों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.