प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथिया का किया निरीक्षण
चक्रधरपुर, मई 24 -- चक्रधरपुर। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहिया द्वारा सर्वे रजिस्टर को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही केंद्र का ड्रेसिंग रूम में सुसज्जति करने को कहा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में असामाजिक तत्वों द्वारा पाइप लाइन तथा बिजली व्यवस्था को क्षतिग्रस्त कर दिया गया हैं। इसके लिए उन्होंने संबंधित कर्मी को उसे तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही पुराने बेड की जगह नये बेड लगाने को कहा। साथ ही टीकाकरण को पूर्ण करने को कहा। मौके पर सुनिता महतो, धीरज दास, महिला प्रधान, फील्ड इंजार्च किरण कुमारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मलेरिया रोकथाम को लेकर किया प्रचार-प्रसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.