प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की समीक्षात्मक बैठक, निर्देश जारी
पूर्णिया, अप्रैल 29 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर की अध्यक्षता में मंगलवार को एएनएम, जीएनएम एवं सीएचओ की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिला स्तरीय सहयोगी संस्थान से आए पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान डॉ. तनवीर हैदर ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की तथा उनके प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं लाभार्थियों के समय पर पंजीकरण एवं डाटा एंट्री की स्थिति की समीक्षा की गई। अपूर्ण एवं लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। क्षेत्रीय सर्वेक्षण कार्य की भी समीक्षा करते हुए लंबित सर्वे को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- नव नियुक्त एएनएम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.