गढ़वा, दिसम्बर 17 -- केतार। प्रखंड के पचाडूमर गांव में लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का गुरुवार को विधायक अनंत प्रताप देव उद्घाटन करेंगे। साथ ही अस्पताल परिसर में बनने वाले बीपीएचयू भवन की आधारशिला रखेंगे। जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार और जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र भवन में विधायक के प्रयास से दो चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। उससे प्रखंड के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने से मुक्ति मिल गई है। जेएमएम नेताओं ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.