आजमगढ़, अप्रैल 29 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दुर्व्यवस्था के चलते मरीज परेशान हो रहे हैं। फार्मासिस्ट की जगह स्वीपर मलहम-पट्टी से लेकर तक इंजेक्शन लगा रहे हैं। दवा आदि की सुविधाएं कागजी कोरम बनकर रह गई हैं। रानी की सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दूरदराज से ग्रामीण इलाज के लिए आते हैं। यहां प्रसव की भी सुविधा है। आरोप है कि प्रसव के लिए आने वाली महिला मरीजों संग तीमारदारों से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। पीएचसी पर शासन की ओर से जहां सभी सुविधाओं का दावा किया जाता है, वहीं दवा आदि के लिए मरीजों को भटकना पड़ता है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दुव्र्यवस्था से मरीज परेशान अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन आदि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को दी गई है। स्वयं सहायता स...